nayasamachar24.com

Naya Samachar News

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC), 2 लाख निवेश करने पर ₹32,000 का लाभ

सरकार द्वारा गारंटीकृत 7.5% रिटर्न, अपनी माँ, बहन, बेटी और पत्नी के नाम पर निवेश करने से ₹32,000 का लाभ 

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष बचत योजना है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए महिलाओं के लिए बनाई गई है। , जिसमें आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। इस योजना में पुरुष अपनी पत्नी के नाम से निवेश कर सकते हैं। न केवल पत्नी के नाम पर, बल्कि मां या बहन के नाम पर भी इसमें पैसा लगाया जा सकता है।

यह योजना 2023 के बजट में पेश की गई थी और सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है।

यह दो साल की योजना है, जिसमें किसी भी बैंक या डाकघर में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) खाता खोला जा सकता है। इस खाते को खोलकर महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

योजना की मुख्य विशेषताए

1. ब्याज दर: 7.5% प्रति वर्ष (सरकार द्वारा गारंटीकृत)

2. अवधि: 2 वर्ष (31 मार्च 2025 तक जमा की अनुमति) हालांकि, महिलाएं इस योजना की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रही हैं।

3. न्यूनतम जमा राशि: ₹1,000

4. अधिकतम जमा राशि: ₹2 लाख

5. खाता कौन खोल सकता है? महिलाएँ और 10 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं के लिए माता-पिता या अभिभावक

6. समय से पहले निकासी: 1 वर्ष बाद आंशिक निकासी की अनुमति(खाता धारक एक वर्ष के बाद पात्र शेष राशि का अधिकतम 40% तक निकाल सकता है)

7. ब्याज त्रैमासिक कंपाउंडिंग के आधार पर जोड़ा जाता है

8. यह एकमुश्त (Lump sum investment) निवेश योजना है, यानी एक बार में ही पैसा जमा करना होगा

9. खाता धारक की मृत्यु या मानवीय आधार पर खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है।

10. कर नियम: ब्याज आयकर के अंतर्गत आती है, लेकिन TDS नहीं कटता।

इस योजना में 7.5% की ब्याज दर पर निवेश किया जाता है। महिलाओं को किसी भी अन्य छोटी बचत योजना में इतने अधिक निश्चित रिटर्न नहीं मिलते।

ब्याज गणना का उदाहरण:

₹1,00,000 के निवेश पर ₹1,16,022 मिलेंगे, यानी कुल ब्याज ₹16,022 होगा।

₹2,00,000 के निवेश पर दो साल बाद ₹2,32,044 मिलेंगे, यानी ब्याज ₹32,044 होगा।

यह योजना डाकघरों और कुछ बैंकों में उपलब्ध है और महिलाओं को सुरक्षित और आकर्षक बचत का अवसर प्रदान करती है।

कैसे करें आवेदन?

1. आवेदन पत्र डाउनलोड करें – इसे भारतीय डाक (Indian Post) की वेबसाइट से डाउनलोड करें या नजदीकी डाकघर से प्राप्त करें।

2. फॉर्म भरें – अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ फॉर्म को सही तरीके से भरें।

3. दस्तावेज जमा करें – भरे हुए फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

4. राशि जमा करें – आवश्यक राशि नकद या चेक के माध्यम से जमा करें।

5. प्रमाणपत्र प्राप्त करें – प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक प्रमाणपत्र (Certificate) मिलेगा।

 

आवश्यक दस्तावेज:

✔ KYC दस्तावेज, जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड।

✔ पे-इन-स्लिप (जमा राशि या चेक के साथ)।